लातेहार। शहर के थाना चौक के प्रतिष्ठित व्यवसायी दशरथ प्रसाद का आकस्मिक निधन 19 जून की संध्या तकरीबन छह बजे हो गया. श्री प्रसाद पिछले काफी दिनो से बीमार थे. पारिवारिक सूत्रो के अनुसार उनका अंतिम संस्कार 20 जून की सुबह शहर के रेलवे स्टेशन रोड स्थित औरंगा नदी मुक्तिधाम में किया जायेगा. बता दे कि दिवगंत प्रसाद शहर के थाना चौक स्थित श्री वैष्णव दुर्गा मंदिर के फाउंडर मेंबर थे और मंदिर निर्माण समिति के प्रथम कोषाध्यक्ष थे. वर्तमान में श्री प्रसाद मंदिर समिति के संरक्षक के रूप में अपना मार्गदर्शन समिति को दे रहे थे. उनके निधन पर श्री वैष्णव दुर्गा मंदिर ने गहरा शोक प्रकट किया है. उनके निधन पर श्री वैष्णव दुर्गा मंदिर समिति के मुख्य संरक्षक सह राज्यसभा सदस्य बैद्यनाथ राम ने गहरा शोक प्रकट किया और इसे समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया. संरक्षक अभिनंदन प्रसाद, विनोद कुमार साहू, त्रिभुवन पांडेय व अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता (भोला) ने कहा कि स्व प्रसाद ने काफी सक्रिय थे और प्रारंभिक दिनों में उन्होने मंदिर समिति को काफी सेवायें दी. उन्होने उन्हें एक सामाजिक व धार्मिक व्यक्तित्व बताया. उनके निधन पर मंदिर समिति के संरक्षक बद्री प्रसाद साहू, महेंद्र प्रसाद गुप्ता, असीम कुमार बाग, शशिभूषण सिंह, अनिल प्रसाद, सुशील कुमार अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, अमरेश प्रसाद गुप्ता, सुरेंद्र प्रसाद शौंडिक, सुरेश कुमार महलका, सुभाष प्रसाद, भोला प्रसाद, डा विशाल शर्मा, विंदेश्वर प्रसाद के अलावा समिति के उपाध्यक्ष शशिभूषण पांडेय, कन्हाई प्रसाद अग्रवाल, बद्री प्रसाद, सचिव आशीष टैगोर, सह सचिव रविंद्र प्रजापति व रंजीत कुमार, कोषाध्यक्ष राजू रंजन प्रसाद, कार्यकारिणी प्रमुख उमेश प्रसाद गुप्ता, ओम प्रकाश प्रसाद (राजू) राजीव कुमार (घंटी) राजीव कुमार (कूक्कू), उज्जवल प्रसाद साहू, दीपक विश्वकर्मा, सतीष कुमार, आकाश जायसवाल, संजय कुमार गुड्डू, संतोष कुमार दुबे, पिंटू प्रसाद, पंकज गुप्ता, परितोष ठाकुर व पुजारी रामनंदन पांडेय आदि ने शोक प्रकट किया है.