WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
RPD RAHUL
lps
RPD NEW NEW
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
झारखंड

झारखंड की आवाज बनने का प्रयास करूंगा: बैद्यनाथ राम

लातेहार। नव निर्वाचित राज्‍यसभा सांसद बैद्यनाथ राम ने कहा कि राज्‍यसभा सांसद बनने के बाद उनकी जिम्‍मेवारियां बढ़ गयी है. उन्‍होने कहा कि वे झारखंड की आवाज बनने का प्रयास करेगें. उन्‍होने कहा कि झारखंड के जिन मुद्दों को केंद्र सरकार ने नजर अंदाज करती है. उन्‍होने कहा क‍ि झारखंड में अपार वन एवं खनिज संपदा मौजूद है. इन संपदाओं पर आधारित कल कारखाना झारखंड में खुले इसका वे प्रयास करेगें ताकि झारखंड के लोगों को यहांं काम मिल सके और उन्‍हें पलायन नहीं करना पड़े.

इससे पहले उन्‍होने मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रति अपना आभार प्रकट किया और कहा कि उन पर जो जिम्‍मेवारी दी गयी है, उस पर वे खरा उतरने का प्रयास करेगें. उन्‍होने उन सभी विधायकोंं का भी शुक्रिया अदा किया जिन्‍होने उन्‍हें अपना वोट दिया. श्री राम शुक्रवार को झामुमो कार्यालय में झामुमो नेता व कार्यकर्ताओं के अलावा अपने समर्थकों से मुखातिब हो रहे थे.

मौके पर झामुमो जिला अध्‍यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव ने कहा कि आज लातेहार की धरती गौरवान्ति है. झामुुुुमो ने आज माटी के नेता को उच्‍च सदन मे भेजने का कार्य किया. उन्‍होने कहा क‍ि बैद्यनाथ राम काफी संघर्ष से नीचे से उपर उठ कर यह मुकाम हासिल किया है. उन्‍होने कहा क‍ि झारखंड की माटी और पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा है. श्री शाहदेव ने भरोसा जताया कि बैद्यनाथ राम के कुशल नेतृत्‍व में लातेहार ही नहीं पूरे झारखंड का विकास होगा.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!