WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
RPD RAHUL
lps
RPD NEW NEW
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
लातेहार

योग दिवस पर रन फॉर योग को उपायुक्त ने दिखाई हरी झंडी

Latehar Deputy Commissioner flags off 'Run for Yoga' on Yoga Day.

लातेहार। 12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर “स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग” थीम के तहत आज समाहरणालय परिसर से जिला खेल स्टेडियम, लातेहार तक “रन फॉर योग” कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त संदीप कुमार ने समाहरणालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर प्रतिभागियों को रवाना कर किया.इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. उन्होंने कहा कि नियमित योग अभ्यास से स्वस्थ एवं संतुलित जीवन संभव है तथा यह स्वस्थ वृद्धावस्था की दिशा में एक प्रभावी माध्यम है. रन फॉर योग कार्यक्रम के माध्यम से जिलेवासियों को योग के प्रति जागरूक करने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया. दौड़ में विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी, खेल प्रेमी, युवा, छात्र-छात्राएं तथा आम नागरिक उत्साहपूर्वक शामिल हुए. कार्यक्रम का समापन जिला खेल स्टेडियम में हुआ, जहां प्रतिभागियों ने योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया.इस अवसर पर एलआरडीसी प्रभात कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्रवण राम, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, जिला आयुष पदाधिकारी ओम प्रकाश, जिला स्तरीय पदाधिकारी, विभिन्न विभागों के कर्मी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!