Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
लातेहार

हमें नियमित योग करने का संकल्प लेना चाहिए: उपायुक्त

लातेहार। 21जून को 12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर “स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग, योग संगम-एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग कार्यक्रम के तहत लातेहार जिला प्रशासन के तत्वावधान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर भवन ( टाऊन हॉल) में योग शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का उद्घाटन उपायुक्त संदीप कुमार, पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव, वन प्रमंडल पदाधिकारी प्रवेश अग्रवाल, उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद, अपर समाहर्ता सलमान जफर खिजरी के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित इस योग शिविर का मुख्य उद्देश्य ना केवल लोगों को योग के विभिन्न आसनों, क्रियाओं व प्राणायामों के बारे में जानकारी देना और योगाभ्यास कराना है बल्कि इसे अधिक से अधिक घरों तक नियमित दिनचर्या के रुप में पहुंचाना भी है. हमें इस योग दिवस पर नियमित योग करने का संकल्प लेना चाहिए. उपायुक्त ने कहा कि योग हमारी भारतीय संस्कृति एवं सभ्यता का हिस्सा है. यह वर्षों से हम भारतीयों के जीवनशैली में रचा-बसा है. उन्होंने कहा कि स्वस्थ जीवन जीने के लिए योग करना जरूरी है. यह न सिर्फ तन व मन को स्वस्थ रखता है, बल्कि सकारात्मक ऊर्जा के विकास में सहायक साबित होता है और मनुष्य को शारीरिक व मानसिक रोगों से मुक्त रखता है. मनुष्य के सर्वांगीण विकास के लिए नियमित रूप से योग करना आवश्यक है.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक ने कहा कि योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है बल्कि मानसिक तनाव को कम कर व्यक्ति में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है. उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में स्वस्थ एवं संतुलित जीवन के लिए योग की आवश्यकता और भी बढ़ गई है. उन्होंने लोगों से नियमित योग करने एवं दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की. योग शिविर को संचालित करते हुए योग प्रशिक्षक पप्पु महतो और महिला पतंजलि योग समिति की सुनिता गुप्ता ने किया. उन्होंने शिविर में कपाल भाती, अनुलोम-विलोम, ताड़ासन, वृक्षासन, पादहस्तासन त्रिकोणासन, प्रानोध्यान सहित कई अन्य योग आसनों का अभ्यास कराया. उन्होंने बैठकर, पेट एवं पीठ के बल लेटकर किए जाने वाले भी कई योगाभ्यास को कराया तथा उसके लाभ के बारे में विस्तारपूर्वक बताया. शिविर में जिला स्तरीय पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, स्थानीय लोगों ने योगाभ्यास कर स्वस्थ रहने का संकल्प लिया. मौके पर जिला योगासन संघ के जिला अध्यक्ष सह अधिवक्ता संजय कुमार, अधिवक्ता नवीन कुमार गुप्ता, अनुमंडल पदाधिकारी दिनेश कुमार, सिविल सर्जन डॉ राजमोहन खलखो, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्रवण राम, जिला आयुष पदाधिकारी डॉ ओम प्रकाश, अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, बड़ी संख्या में प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं, एवं स्थानीय लोगों ने भाग लिया.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!