WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
RPD RAHUL
lps
RPD NEW NEW
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
लातेहारलातेहार

अपडेट: टांगीनाथ से लौट रहे श्रद्धालुओं की पिकअप पलटी, 16 घायल, तीन रेफर

निहित कुमार

21/06/2026 (‍रविवार) 

लातेहार। गारू थाना क्षेत्र के कोटाम मोड़ के समीप टांगीनाथ धाम से पूजा-अर्चना कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना बीती रात्रि 11 बजे की है। इस दुर्घटना में 16 श्रद्धालु घायल हो गए. जिनमें तीन की स्थिति गंभीर होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। घायलों में अनीता देवी, रौनक कुमार, सोनी देवी, सरिता देवी, बजरंग प्रसाद, रोहित कुमार, रम्भा देवी, नवजात शिवंश, सात वर्षीय आयन गुप्ता, बिनीता गुप्ता, यशोदा गुप्ता, संतोष प्रसाद, बिट्टू प्रसाद, प्रेमा देवी, राजू कुमार एवं अमदी देवी शामिल हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए लातेहार सदर अस्पताल पहुंचाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, लातेहार प्रखंड के तरवाड़ीह गांव के दर्जनों श्रद्धालु टांगीनाथ में पूजा-अर्चना करने के बाद पिकअप वाहन से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान गारू थाना क्षेत्र के कोटाम मोड़ के पास वाहन अचानक असंतुलित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। घटना की सूचना मिलते ही गारू थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। थाना प्रभारी ने रेफरल अस्पताल से एंबुलेंस की व्यवस्था कराई तथा स्थानीय लोगों और सार्वजनिक वाहनों की सहायता से सभी घायलों को लातेहार सदर अस्पताल भेजा गया।

सदर अस्पताल में डॉ. अभिषेक अंकुर एवं अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. अमूल्या गुलाब लकड़ा ने घायलों का उपचार किया। जांच के बाद संतोष प्रसाद, बजरंग प्रसाद, रोहित कुमार और रीना देवी की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर चिकित्सा के लिए रेफर कर दिया गया।

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!