Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडलातेहार

विधायक ने ग्रामीणों के साथ बैठ कर समस्याओं को जाना

लातेहार। विधायक प्रकाश राम ने सोमवार को लातेहार शहर की कई इलाकों में घूम-घूम कर ग्रामीणों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को जाना. इस दौरान ग्रामीणों ने भी क्षेत्र की समस्याओं को विधायक के सामने खुल कर रखा. शहर के थाना चौक स्थित प्राचीन देवी मंडप सामुदायिक भवन में ग्रामीणों से बात करते हुए विधायक ने कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं को दूर किया जाएगा.

इस मौके पर ग्रामीण वीरेंद्र प्रसाद ने सामुदायिक भवन की दूसरी मंजिल का निर्माण करने का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि सामुदायिक भवन की दूसरी मंजिल का निर्माण हो जाने से यहां लोगों को शादी विवाह के मौके पर काफी सहूलियत होगी. प्रदीप प्रसाद ने थाना चौक में नाली निर्माण करने की मांग रखी. इसी दौरान श्री वैष्णव दुर्गा मंदिर समिति, लातेहार के सचिव आशीष टैगोर एवं सह सचिव रंजीत कुमार ने विधायक को श्री वैष्णव देवी मंदिर स्थित सामुदायिक विवाह मंडप में सुंदरीकरण एवं मुख्य द्वार बनाने का आग्रह किया. मौके पर श्री सूर्य नारायण पूजा समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राकेश कुमार दुबे, विधायक प्रतिनिधि अनिल कुमार सिंह, पवन कुमार, पिंटू रजक, आनंद कुमार सिंह और प्रमोद कुमार गुप्ता, सतीश कुमार मौजूद थे. इसके अलावा विधायक ने शहर के करकट ग्राम स्थित समुदाय भवन में भी ग्रामीणों के साथ बैठक की. यहां पर फूल मालाओं से विधायक श्री राम का स्वागत किया गया. विधायक श्री राम ने शिवपुरी, धर्मपुर एवं चन्दनदीह का भी दौरा किया. ग्रामीणों के साथ बैठकर उनकी समस्याएं सुनी और उनके निराकरण का आश्वासन दिया. ग्रामीणों ने सड़क एवं पेयजल की सुविधा बहाल करने की मांग की.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!