लातेहार। जिले के बारियातू अंचल के बरियातू में कर्बला के रास्ते को लेकर जमीन विवाद के मामले को लेकर एक सर्वदलीय प्रतिनिधि मंडल ने अनुमंडल पदाधिकारी, लातेहार दिनेश कुमार को एक ज्ञापन सौंपा है. ज्ञापन सौंपने वालों में जिला कांग्रेस मीडिया प्रभारी पंकज तिवारी, हेरहंज प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष लाडले खान, राजद लातेहार प्रखंड अध्यक्ष नेजाम अंसारी, चतरा सांसद के अल्पसंख्यक विभाग के जिला प्रतिनिधि मो शमीम अंसारी के अलावा अंसारुल इस्लामियां अंजुमन कमिटी सदर मो शफीक, सेक्रेटरी मो मिस्टर, सफीक अंसारी, कमरुद्दीन अंसारी मो मुस्ताक ने शामिल थे. सबों ने कर्बला के रास्ते को लेकर चले आ रहे विवाद का समाधान कराने की मांग की. अनुमंडल पदाधिकारी श्री कुमार को आवेदन पत्र के साथ जमीन सम्बंधित व पूर्व के शांति समिति से जुड़े पत्र को देकर अवगत कराया.