Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
लातेहार

एनएसयूआई ने इंटरमीडियट की सीटों बढ़ान के लिए जैक को सौंपा ज्ञापन

लातेहार। नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को झारखंड अधिविद्य परिषद (जैक)  रांची में इंटरमीडिएट (11वीं एवं 12वीं) स्तर पर सीटों की संख्या बढ़ाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा है. प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व एनएसयूआई झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष बिनय उरांव एवं प्रदेश सचिव पवन नाग  ने किया. ज्ञापन के माध्यम से परिषद का ध्यान राज्य के सरकारी एवं अल्पसंख्यक इंटरमीडिएट कॉलेजों में सीटों की कमी की ओर आकर्षित कराया गया. एनएसयूआई नेताओं ने कहा कि राज्य में प्रत्येक वर्ष इंटरमीडिएट में नामांकन के लिए विद्यार्थियों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जबकि उपलब्ध सीटों की संख्या अपेक्षाकृत कम होने के कारण हजारों छात्र-छात्राओं को नामांकन से वंचित होना पड़ता है. प्रदेश अध्यक्ष बिनय उरांव ने कहा कि सीटों की कमी का सबसे अधिक प्रभाव ग्रामीण एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों पर पड़ता है. प्रदेश सचिव पवन नाग ने कहा कि शिक्षा प्रत्येक विद्यार्थी का मौलिक अधिकार है तथा सीटों के अभाव में किसी भी छात्र-छात्रा को शिक्षा से वंचित नहीं होना चाहिए.  उन्होंने परिषद से शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की.

 

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!