लातेहार। उपायुक्त संदीप कुमार के निर्देश पर 22 जून को जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटना की रोकथाम हेतु जिला परिवहन पदाधिकारी लातेहार उमेश मंडल एवं पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) प्रदीप कुमार ने संयुक्त रूप से वाहन चेकिंग अभियान चलाया. सड़क सुरक्षा के प्रति चालकों को जागरूक भी किया गया चेकिंग के दौरान हेलमेट का अनिवार्य रूप से उपयोगिता, बिना हेलमेट वाहन चलाने पर रूपये 1000 तक का जुर्माना एवं तीन माह के लिए लाइसेंस निलंबन का प्रावधान है. तेज गति एवं रैश ड्राइविंग से बचने हेतु जागरूक किया गया. ओवरस्पीड दुर्घटना का प्रमुख कारण है. शराब पीकर वाहन न चलाएं. ड्रंक एंड ड्राइव पर लाइसेंस रद्द कर जेल का प्रावधान है. मोबाइल फोन पर बात करते हुए वाहन न चलाएं. ध्यान भटकने से दुर्घटना की संभावना बढ़ जाती है. 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को वाहन न दें. नाबालिग द्वारा वाहन चलाने पर अभिभावक पर रूपये 25 हजार तक जुर्माना का भी प्रावधान है, इसलिए सड़क सुरक्षा सभी का दायित्व एवं कर्तव्य है इसका पालन अनिवार्य रूप से करने हेतु सभी चालकों को जागरूक किया गया. नियम का उलंघन करने वाले कुल 42 दुपहिया वाहनों का ई चालान काटा गया.