Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
लातेहारलातेहार

प्री -मैट्रिक छात्रवृत्ति प्रणाली पर उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन

लातेहार। उप विकास आयुक्त सैयद रियाज अहमद की अध्यक्षता में नवपदस्थापित प्रखंड कल्याण पदाधिकारियों का प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति प्रणाली पर उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया. पीरामल फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित प्रशिक्षण में छात्रवृत्ति आवेदन, सत्यापन, भुगतान प्रक्रिया तथा भुगतान विफलता के कारणों एवं समाधान पर विस्तार से जानकारी दी गई. कार्यक्रम में ई-कल्याण पोर्टल, एनपीसीआई मैपिंग, आधार सीडिंग तथा पात्र विद्यार्थियों को समय पर छात्रवृत्ति उपलब्ध कराने में प्रखंड कल्याण पदाधिकारियों की भूमिका पर विशेष चर्चा की गई. अधिकारियों को अधिक से अधिक पात्र विद्यार्थियों का आवेदन सुनिश्चित करने एवं जागरूकता बढ़ाने का निर्देश दिया गया.मौके पर आईटीडीए परियोजना निदेशक प्रभारी, सभी प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, पीरामल फाउंडेशन के निहाल मिश्रा, शुभम शर्मा, अंकेश कुमार पाठक, जया कुमारी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!