लातेहार। नीलांबर- पीतांबर विश्वविद्यालय, पलामू के छात्र मोर्चा सचिव उत्तम कुमार (मनिका) के पिता सुनील प्रसाद (54) का निधन 23 सितंबर की रात्रि हृदय गति रुकने से हो गया. मनिका प्रखंड निवासी दिवगंत प्रसाद एक समाजसेवी एवं सदैव समाज के बीच सक्रिय रहने वाले व्यक्तित्व के जाने जाते थे. उनके निधन पर स्थानीय लोगों ने शोक प्रकट किया है. छात्र मोर्चा के पदाधिकारी व सदस्यों ने भी दिवगंंत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है. अंतिम संस्कार मनिका के दोमुहान नदी तट पर गुरूवार को किया जायेगा.