लातेहार। पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर भवन मे गुरूवार को नगर पंचायत लातेहार के तत्वावधान में लोक कल्याण मेला का आयोजन किया गया. नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन ने बताया कि इस मेला में पीएम स्वनिधि योजना के तहत विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधियों के द्वारा स्टॉल लगा कर योजनाओं की जानकारी दी गयी. कार्यक्रम में शहरी फुटपाथ विक्रेताओं एवं आम नागरिकों को योजना की जानकारी दी गयी. उन्हें वित्तीय सशक्तिकरण एवं सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने की जानकारी दी गयी. इसके अलावा मेला में डिजिटल लेन-देन और साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया और उन्हें ऐसे किसी भी जोखिम से बचने की सलाह दी गयी. इसके अलावा मेला में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, जीवन बीमा सुविधा, प्रधानमंत्री सुरक्षा योजना, दुर्घटना बीमा सुविधा, क्रेडिट कार्ड सुविधा आदि की जानकारी दी गयी. मौके पर एलडीएम, लातेहार व नगर प्रबंधक डा आंनद किशोर दांगी मुख्य रूप से मौजूद थे.