लातेहार। उपायुक्त संदीप कुमार ने जिला वासियों से रक्तदान करने की अपील की है. उन्होने कहा कि रक्तदान कराना मानव सेवा का एक सशक्त माध्यम है. पिछले दिनों उपायुक्त के निर्देश पर समाहरणालय में रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया था. उपायुक्त के इस अपील एवं सांसद प्रतिनिधि (स्वास्थ्य) डा चंदन सिंह के अनुरोध पर शहर के कीनामाड़ निवासी अभय कुमार एवं प्रकाश पांडेय (रिचुघुटा) ने ब्लड बैंक पहुंच कर रक्तदान किया. अभय कुमार का यह 30 वां रक्तदान है और वे वर्ष 2016 से रक्तदान कर रहे हैं. उन्होने कहा कि रक्तदान करना उन्हें अच्छा लगता है. डा चंदन ने कहा कि युवाओं को रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए. उन्होने कहा कि आपके द्वारा किया गया रक्तदान किसी की जिंदगी बचा सकता है. हर स्वस्थ्य व्यक्ति हर तीन महीने में रक्तदान कर सकता है और यह भ्रांति है कि रक्तदान करने का कोई साईड इफेक्ट पड़़ता है. उन्होने कहा कि रक्तदान करने से कई बार किसी रोग की जानकारी पहले ही मिल जाती है. उन्होने किसी जन्मदिन, विवाह की सालगिरह या अन्य शुभ मौकों पर रक्तदान कर तिथि को यादगार बनाने की अपील की. मौके पर एनटीपीसी के उप महाप्रबंधक चंद्र सेगर मौजूद थे.