झारखंड
सुग्गा बांध में डूबने से युवक की मौत


लातेहार। रविवार की शाम जिले के गारू प्रखंड के प्रसिद्ध सुग्गा बांध के डूबने से में एक युवक की मौत हो गई. मृतक युवक की पहचान आयुष तिवारी (गढ़वा) के रूप में हुई है. आयुष तिवारी अपने मां-बाप का इकलौता बेटा था. घटना की जानकारी उसके परिजनों को दी दी गयी है. रविवार की शाम तकरीबन तीन बजे अपने चार दोस्तों के साथ सुग्गा बांध घूमने आया था. उसके दोस्तों ने बताया कि वह सेल्फी ले रहा था, इसी दौरान उसका पैर एक पत्थर से फिसल गया और वह गहरे पानी में गिर गया. यह देख कर आयुष का एक दोस्त उन्हें बचाने का प्रयास किया और पानी में कूद गया. सूचना मिलते ही वहां तैनात वन विभाग के कर्मी तत्काल पानी में कूद गए. उन्होंने आयुष के दोस्त को पानी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया. लेकिन आयुष तिवारी बांध के नीचे कहीं पत्थर में फंस गया. सूचना मिलने के बाद बारेसाढ़ थाना प्रभारी शशि कुमार और वन विभाग के फॉरेस्टर साकेत पांडेय घटनास्थल पर पहुंचे. काफी मशक्कत के बाद गहरे पानी में पत्थर में फंसे युवक के शव को बाहर निकाला जा सका. पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजने की तैयारी रही थी.