लातेहार। जिला मुख्यालय के पानी टंकी मोड़ से पहाड़पुरी तक हाल में बनायी गयी पीसीसी सड़क पर कीचड़ में तब्दील हो गयी है. इस कारण न सिर्फ वाहन चालक वरन पैदल चलने वालों को भी खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इस पथ से चलने वाले स्कूली छात्र-छात्रायें एवं आम लोग खासे परेशान हैं. कई दुपहिया वाहन चालक कीचड़ में फिसल कर चोटिल हो चुके हैं.
स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया गया कि सड़क निर्माण में अनियमितिता बरती गयी है. सड़क के किनारों में मिट्टी से भरावट की गयी है, जिस कारण बारिस में मिट्टी सड़क में कीचड़ में तब्दील हो गयी है. स्थानीय लोगों ने बताया कि इस सड़क निर्माण में व्यापक अनियमितता बरती गयी है और इसकी शिकायत अधिकारियों से भी की गयी है. अधिकारियों ने यहां आ कर जांच भी की थी. लेकिन ठोस पहल नहीं की गयी. अधिकारियों ने कार्य में अनियमितता पाये जाने पर संबंधित संवेदक के विरुद्ध कार्रवाई करने की बात कही थी. ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच कर दोषियों कार्रवाइ करने एवं सड़क की मरम्मत और कीचड़ से निजात दिलाने की मांग की है.