लातेहार। उपायुक्त संदीप कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार की बैठक में समिति द्वारा कुल 61 अभ्यावेदनों की समीक्षा की गई. विचार विमर्श के बाद समिति द्वारा सभी 61 अभ्यावेदनों की अनुशंसा की गई. बैठक में सड़क दुर्घटना, वज्रपात से मानव एवं मवेशियों की मौत, डोभा, नदी, जलाशयों में डूबने से हुई मौत, सर्पदंश आदि से संबंधित आवेदनों पर विचार विमर्श किया गया. अंचल एवं अनुमंडल स्तरीय पदाधिकारियों के द्वारा आवेदनों के जाँच एवं सत्यापन के आधार पर प्राप्त प्रस्ताव को भुगतान के लिए स्वीकृति दी गई. मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी, नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह, अपर समाहर्ता सलमान जफर खिजरी, सिविल सर्जन डॉ राजमोहन खलखो एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे.