maa b m
latehar-tuiris
lps
RPD NEW NEW
carnival 1
alisha 4 6
WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
लातेहार

खुले में मांस व मछली बेचने वालों पर नगर पंचायत की कार्रवाई

माको में आरओ प्‍लांट को सील किया गया

लातेहार। नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन के निर्देश पर सोमवार को नगर पंचायत क्षेत्र में खुले में मांस व मछली बेचने वालों पर कार्रवाई की गी है. शहर के चटनाही मोड़, माको मोड़ और चेकनाका मोड़ पर खुले में मांस व मछली बेचने वालों के सामानों को जब्‍त किया गया. उक्‍त दुकानों में ट्रेड लाइसेंस भी नहीं मिला. इस पर नगर प्रबंधक राजकुमार वर्मा ने ऐसे दुकानदारों को ट्रेड लाइसेंस बनाने एवं मांस व मछली के लिए निर्धारित स्‍थलों में मांस व मछली बेचने का निर्देश दिया. श्री वर्मा ने बताया कि इसके अलावा नगर में कई दुकानों में ट्रेड लाइसेंस की जांच की गयी. इस दौरान पॉलिटेक्निक कॉलेज रोड में मोटरसाइकिल रिपेयरिंग एवं हार्डवेयर की दुकान की ट्रेड लाइसेंस की जांच की गई. इन दुकानों में ट्रेड लाइसेंस नहीं रहने के कारण संबंधित दुकान को सील किया गया. जबकि माको स्थित आरओ प्‍लांट में भी ट्रेड लाइसेंस की जांच की गयी. मांको चौक स्थित जितेंद्र कुमार के आरओ प्लांट में लाइसेंस नहीं मिलने के कारण उसे सील किया गया.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!