लातेहार। विगत कुछ दिनों से लातेहार थाना के विभिन्न जगहों पर ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री सूचनायें पुलिस को मिल रही थी. इसी दौरान पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से 6.59 ब्राउन शुगर बरामद किया है. पुलिस अधीक्षक को सूचना मिलने के बाद एसडीपीओ संदीप कुमार गुप्ता के नेतृत्व में गठित छापेमारी दल के द्वारा त्वरित कार्रवाई की. छापामारी टीम ने वाहन चेकिंग के दौरान कृष्णा होटल के पास गढ़वा से आनेे वाली एक बस में सवार दो युवकों की तलाशी ली. तलाशी के क्रम मे उनके पास से 6.59 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया. तस्करों मे अभिनव अंकुर (21) पिता आचार्य राजेंद्र प्रसाद उर्फ राजन प्रसाद व शिवम कुमार (21) पिता सुशील कुमार उर्फ सुशील राय (थाना चौक) का नाम शामिल है. एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त अभिनव अंकुर का अपराधिक इतिहास रहा है. उन्होने बताया कि दोनो आरोपियो को सोमवार को जेल भेज दिया गया है. छापामारी में एसडीपीओ संदीप कुमार गुप्ता के अलावा थाना प्रभारी अशोक कुमार पासवान, पुअनि राहुल सिन्हा, रामाकांत गुप्ता, राजा दिलावर, संतोष कुमार, सअनि कुमार छत्रपाल और लातेहार थाना के सहायक पुलिस शामिल थे.