maa b m
latehar-tuiris
lps
RPD NEW NEW
carnival 1
alisha 4 6
WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
बरवाडीहलातेहार

विजयवाड़ा के पास ट्रेन में हृदयगति रुकने से सेवानिवृत्त रेलकर्मी की मौत

वेल्लोर से बरवाडीह लौटने के दौरान अचानक बिगड़ी तबीयत, आदर्शनगर में शोक की लहर

बरवाडीह (लातेहार)। बरवाडीह के आदर्शनगर निवासी एवं सेवानिवृत्त रेलकर्मी विजय प्रसाद का वेल्लोर से बरवाडीह लौटने के दौरान ट्रेन में हृदयगति रुकने से निधन हो गया. बताया गया कि विजय प्रसाद ट्रेन से वापस लौट रहे थे. इसी दौरान विजयवाड़ा रेलवे स्टेशन के समीप अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और हृदयगति रुकने से उनकी मौत हो गई. विजय प्रसाद के निधन की खबर मिलते ही परिजनों और रिश्तेदारों में मातम पसर गया. वहीं आदर्शनगर सहित पूरे बरवाडीह क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई. उनके निधन की सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और शुभचिंतक शोकाकुल परिवार से मिलने पहुंचे तथा गहरी संवेदना व्यक्त की. परिजनों के अनुसार, विजय प्रसाद के पार्थिव शरीर को बरवाडीह लाने की प्रक्रिया की जा रही है. उनके निधन से परिवार में गहरा दुख है. स्थानीय लोगों ने विजय प्रसाद को मिलनसार और सामाजिक व्यक्ति बताते हुए उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया तथा ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की.

Mayank Wishwkarma

संवाददाता, शुभम संवाद, बरवाडीह (लातेहार)

Mayank Wishwkarma

संवाददाता, शुभम संवाद, बरवाडीह (लातेहार)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!