लातेहार। आकलन प्रशिक्षित सफल सहायक अध्यापक संघ, झारखंड के तत्वावधान में 11 अगस्त को आहुत झारखंड विधानसभा घेराव कार्यक्रम में लातेहार जिला के सहायक अध्यापकों ने भाग लिया. लातेहार जिला अध्यक्ष आशीष शाहदेव और महासचिव रूद्रप्रताप सिंह ने इस घेराव कार्यक्रम को ऐतिहासिक बताया. उन्होने बताया कि लातेहार जिले के आकलन प्रशिक्षित सफल सहायक अध्यापकों ने अपनी चट्टानी एकता का परिचय दिया और विधानसभा घेराव कार्यक्रम में भाग ले कर इसे सफल बनाया. उन्होने इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी सहायक अध्यापकों के प्रति आभार प्रकट किया और कहा कि सरकार को संघ की मांगों को मानना पड़ेगा. उन्होने बताया कि आकलन परीक्षा को टेट के समकक्ष मान्यता देते हुए सफल एवं प्रशिक्षित सहायक अध्यापकों के स्थायीकरण की प्रक्रिया प्रारंभ करने, विभागीय विशेष टेट व वर्तमान परीक्षा में सहायक अध्यापकों को उनके अनुभव के आधार पर 30 प्रतिशत की छूट प्रदान करने और 961 सहायक अध्यापकों के बर्खास्तगी पत्र को तत्काल निरस्त कर उनका मानदेय जारी करने की मांग को ले कर इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया. श्री शाहदेव ने कहा कि ये मांगें झारखंड के हजारों सहायक अध्यापकों के सम्मान, अधिकार एवं भविष्य से जुड़ी हुई हैं. मौके पर मंडल अध्यक्ष नंदकिशोर यादव, अजय सिंह, समोदी यादव ( मनिका) सुभाष यादव (महुआडांड़) कमलेश यादव (हेरहंज) रूपश यादव (बारियतूू) अख्तर अंसारी (बालुमाथ) समेंत कई सहायक अध्यापक शामिल थे.