latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंड

घर से महिला लापता, पति ने थाना को सूचना दी

लातेहार। सदर थाना क्षेत्र के ओरवाई गांव निवासी बाबूलाल सिंह की पत्नी सुनीता कुमारी (26)  पिछले सात अगस्‍त से अपने घर से लापता है. उसके पति ने इस संबंध में सदर थाना में गुमशुदगी की ए‍क रिर्पोट दर्ज करायी है. उन्‍होने बताया कि सुनीता पिछले सात अगस्‍त की  शाम करीब छह बजे घर से अचानक लापता हो गई. काफी समय बीत जाने के बाद जब वह घर नहीं लौटी तो परिजनों ने रिश्तेदारों, आसपास के क्षेत्रों एवं संभावित स्थानों पर उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन अब तक उसका कोई पता नहीं चल पाया है.  लापता सुनीता कुमारी का रंग गोरा, कद लगभग 5 फीट है. उस दिन उसने  कत्थे रंग की छाप वाली साड़ी तथा बैगनी रंग का ब्लाउज पहनी थी. बाबूलाल सिंह ने थाना प्रभारी से अनुरोध किया है कि मामले में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करते हुए उनकी पत्नी की तलाश करें. परिजन महिला के अचानक लापता होने से चिंतित हैं और उसके सकुशल वापस लौटने की उम्मीद लगाए हुए है.

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!