बालूमाथ (लातेहार):- बालूमाथ प्रखंड अंतर्गत भगिया पंचायत के पंडारिया टोला में बीते रात बज़्रपात से तीन भैंसे की मौके पर ही मौत हो गई. इनमें पशुपालक सुखदेव यादव के दो व दिलेश्वर यादव की एक भैस थी. अचानक हुई प्राकृतिक आपदा से हुई भैंसे की मौत से पशुपालक परिवार सदमे में है. बताया जाता है कि यही भैंसे उनके खेती और रोज मर्रा की जरूरत पूरी होती थी. घटना की जानकारी के बाद सांसद प्रतिनिधि सह पूर्व मंडल भाजपा अध्यक्ष लक्ष्मण कुशवाहा घटना स्थल पर पहुँच कर घटना जा जायजा लिया. साथ ही उन्होंने प्रशासन से मृत भैसे की उचित मुआवजे की माँग की. मौके पर मुखिया प्रतिनिधि मंटू मुंडा, जगरनाथ यादव, अखिलेश यादव, नरेश यादव, उपेंद्र यादव, अशोक यादव, धनेश्वर यादव, बिरन यादव, नंदकिशोर यादव, ब्रजेश यादव, विकास यादव, ललन यादव, कैलू यादव, प्रकाश यादव समेत दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे.