लातेहार। विद्या भारती के पांच आधारभूत विषयों में से एक ‘नैतिक एवं आध्यात्मिक शिक्षा’ के अंतर्गत संस्कृति दर्शन कार्यक्रम का आयोजन सरस्वती विद्या मंदिर लातेहार में सोमवार को किया गया. इसके तहत विद्यालय के शिशु वाटिका के कक्षा प्रभात के नन्हें बच्चों को लातेहार शहर धर्मपुर स्थित शिव मंदिर का दर्शन कराया गया. बच्चों को भगवान शिव के बारे में और उनके शस्त्रों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं. वहां के पुरोहित के माध्यम से सामान्य पूजन एवं अभिवादन की प्रक्रियाओं से भी परिचित कराया गया. कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के प्रधानाचार्य उत्तम कुमार मुखर्जी के दिशा-निर्देशन में संपन्न हुआ. कार्यक्रम को सफल बनाने में कक्षा प्रभात की मातृ आचार्य नीलम अंबष्टा एवं नीलम कुमारी सहित पुरुष कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा.