लातेहार। जिले मे क्रिकेट खेल के विकास को लेकर जिला क्रिकेट संघ लगातार प्रयास कर रही है. इसी कड़ी मे सोमवार को संघ के पदाधिकारियो का प्रतिनिधि मंडल उपायुक्त संदीप कुमार से मिल कर क्रिकेट मैदान और स्टेडियम निर्माण के लिए 10 एकड़ जमीन उपलब्ध कराने को लेकर पत्र सौपा है. पत्र में कहा गया है कि क्रिकेट के विकास के लिए क्रिकेट का अपना मैदान आवश्यक है. जिसमे क्रिकेट से जुड़ी सभी सुविधाएं बहाल करने की बात कही गई. झारखंड राज्य स्टेट क्रिकेट संघ के द्वारा राज्य भर मे क्रिकेट खेल के विकास को लेकर लगातार कार्य किया जा रहा है. पत्र मे 10 एकड़ जमीन 30 साल तक लीज देने की बात कही गई है. इसके बाद उपायुक्त ने गंभीरता से मामले को लेते हुए जिला खेल पदाधिकारी अनिमेष त्रिपाठी को इस मामले मे अग्रेतर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. मौके पर संघ के अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह, वरीय उपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश सिंह, सचिव अमलेश कुमार सिंह, उपध्यक्ष विष्णुदेव प्रसाद गुप्ता व समाजसेवी रंजीत यादव उपस्थित थे.