alok neew
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
झारखंडलातेहार

कृषक पाठशाला में किसानों को जैविक खाद के उपयोग की जानकारी दी गई

रसायनों का प्रयोग कम करने की की गई अपील

लातेहार मैट्रिक्स फर्टिलाइजर एंड केमिकल्स लिमिटेड कंपनी द्वारा आज नवरंग चौक में कृषक पाठशाला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को जैविक खाद के उपयोग को बढ़ावा देने तथा रासायनिक खाद एवं केमिकल के अनावश्यक प्रयोग को कम करने के प्रति जागरूक करना था. कृषक पाठशाला में कंपनी के राज्य प्रबंधक आशुतोष दुबे ने किसानों को जैविक खाद के महत्व, उसके लाभ तथा खेती में संतुलित उर्वरक के प्रयोग के संबंध में जानकारी दी. उन्होंने किसानों से मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने के लिए जैविक खाद के उपयोग को बढ़ावा देने और रासायनिक उर्वरकों का आवश्यकता के अनुसार ही प्रयोग करने की अपील की. इस अवसर पर आदर्श कुमार, क्षेत्रीय प्रमुख एवं कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर अनूप महलका, पवन महलका सहित अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे. कार्यक्रम के दौरान 100 से अधिक किसानों को जैविक खाद एवं संतुलित कृषि पद्धति से संबंधित जानकारी दी गई. कंपनी प्रतिनिधियों ने कहा कि किसानों को आधुनिक एवं टिकाऊ कृषि पद्धतियों की जानकारी उपलब्ध कराना कृषक पाठशाला का प्रमुख उद्देश्य है, ताकि कृषि उत्पादन के साथ-साथ मिट्टी की गुणवत्ता और पर्यावरण का भी संरक्षण किया जा सके.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button