लातेहार। रक्षाबंधन के अवसर पर सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, लातेहार की छात्राओं ने उपायुक्त संदीप कुमार से मुलाकात कर उन्हें राखी बांधी. छात्राओं ने उपायुक्त के प्रति भाई-बहन के स्नेह एवं अपनत्व की भावना व्यक्त करते हुए रक्षाबंधन का पर्व मनाया. इस अवसर पर उपायुक्त ने छात्राओं को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें उपहार भी भेंट किए. उन्होंने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और आपसी सम्मान का प्रतीक है. ऐसे अवसर सामाजिक सौहार्द एवं आपसी स्नेह को मजबूत करते हैं. उपायुक्त ने छात्राओं से उनकी पढ़ाई एवं विद्यालय से संबंधित गतिविधियों की जानकारी ली तथा उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने, अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने और जीवन में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया. इस अवसर पर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, जिला शिक्षा पदाधिकारी गौतम कुमार साहू, जिला खेल पदाधिकारी अवनिश त्रिपाठी, प्राचार्य नरेंद्र पांडेय समेंत विद्यालय के अन्य शिक्षक आदि मौजूद थे.