alok neew
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
लातेहार

उपायुक्‍त ने जिले में चल रही परियोजनाओं के कार्यों की समीक्षा की

लातेहार। उपायुक्त संदीप कुमार की अध्यक्षता में आधारभूत संरचना से संबंधित समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया.  बैठक के दौरान उपायुक्त ने बनहर्दी, रजवार, नॉर्थ धाधू कोल माइनस (एनएमएल एनटीपीसी), तुबेद कोल माइनस (डीवीसी), रेलवे (आरओबी निर्माण),  कोल ब्लॉक पीवीयूएनएल, चकला कोल ब्लॉक सहित अन्य परियोजनाओं के द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गयी. उपायुक्‍त ने एफआरए, एनओसी, जमीन अधिग्रहण सहित लंबित मामलों की जानकारी ली और शीघ्र कार्रवाई करते हुए उनके निष्पादन को ले कर अधिकारियो को आवश्‍यक दिशा निर्देश दिया. उपायुक्त ने विभिन्न परियोजनाओं में अधिग्रहित किए गए जमीन के लंबित मुआवजे के भुगतान की समीक्षा करते हुए जल्द से जल्द मुआवजा भुगतान करने का निर्देश दिया. उन्‍होने अंचलवार अंचल अधिकारियों से उनके उनके क्षेत्रों में चल रही परियोजनाओं में भूमि सहित अन्य मामलों के तहत हो कार्यों की जानकारी ली. बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से अपर समाहर्ता सलमान जफर खिजरी व सभी अंचल अधिकारी जुड़े थे. जबकि बैठक में जिला खनन पदाधिकारी नदीम सफी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, कोल कंपनियों के अधिकारी ,प्रतिनिधि, संबंधित पदाधिकारी आदि उपस्थित थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button