alok neew
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
झारखंड

छात्रों ने वाहन चालकों को बांधी राखी, यातायात नियमों का पालन करने का संकल्‍प लिया

लातेहार। जिले में बढ़ रही सड़क दुर्घटना की रोकथाम एवं आम नागरिक की सुरक्षा के उदेश्य से सीएम एक्सीलेंस गर्ल्स स्कूल की छात्राओं ने वाहन चालकों को राखियां बांधी और उनसे यातायात नियमों का पालन करने का संकल्‍प लिया. उपायुक्त संदीप कुमार के निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम में ज़िला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल, पुलिस उपाधीक्षक प्रदीप कुमार एवं राम लखन बर्नवाल (प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक) मौजूद थे. छात्राओं ने अधिकारियों को भी रक्षा बंधन के अवसर पर राखियां बांधी. अभियान धर्मपुर चौक लातेहार के पास रक्षाबंधन के अवसर पर चलाया गया. छात्राओं ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने तथा सड़क पर सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की अपील की. इस दौरान वाहन चालकों ने भी छात्राओं से राखी बंधवाकर यातायात नियमों का ईमानदारी से पालन करने का संकल्प लिया. छात्राओं ने कहा कि सड़क सुरक्षा प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है और थोड़ी सी लापरवाही गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकती है. कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को जागरूक करते हुए संदेश दिया गया कि यातायात नियमों का पालन कर न केवल स्वयं को बल्कि दूसरों के जीवन को भी सुरक्षित रखा जा सकता है. छात्राओं की इस पहल की लोगों ने सराहना की और इसे सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने वाला प्रेरणादायक प्रयास बताया.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button