latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडलातेहार

खेलों में सामुहिक प्रयास से ही मिलती है जीत: सुदेश महतो

लातेहार। जिले के बरियातू प्रखंड के बारिखाफ पंचायत में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट का रविवार को समापन हो गया. समापन समारोह में आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो मुख्य रूप से शामिल हुए. उन्होंने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए आयोजकों एवं स्थानीय ग्रामीणों को बधाई दी. समारोह को संबोधित करते हुए सुदेश महतो ने कहा कि फुटबॉल केवल खेल नहीं, बल्कि टीम भावना, अनुशासन, आपसी सहयोग और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का बेहतर माध्यम है. खेल के मैदान में खिलाड़ी एक-दूसरे के साथ तालमेल, विश्वास और सहयोग के साथ लक्ष्य हासिल करते हैं. सामुहिक प्रयास से ही खेलों में जीत मिलती है. उन्होंने युवाओं से खेलों से जुड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि अगर कोई दूसरा काम नहीं कर रहे हैं और आपके पास समय है, तो फुटबॉल के मैदान में रहिए.  उन्होंने कहा कि फुटबॉल की सबसे बड़ी सीख सामूहिक प्रयास और टीम भावना है. मैदान में प्रत्येक खिलाड़ी की अपनी महत्वपूर्ण भूमिका होती है और जीत सामूहिक प्रयास से हासिल होती है.  इसी प्रकार समाज और संगठन में भी आपसी सहयोग एवं विश्वास के साथ मिलकर काम करने से सफलता प्राप्त की जा सकती है. उन्होंने पंचायत स्तर पर इस तरह के खेल आयोजनों को लगातार बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर दिया. मौके पर लातेहार जिला अध्‍यक्ष अमीत कुमार पांडेय समेंत आजसू के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button