Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडबरवाडीहलातेहार

तीन माह से मजदूरी नहीं मिलने पर 40-45 मजदूरों ने थाने में दिया आवेदन

मंगरा रेलवे स्टेशन पर थर्ड लाइन निर्माण में किया था काम, ठेकेदार पर भुगतान नहीं करने का आरोप

बरवाडीह (लातेहार)। मंगरा रेलवे स्टेशन पर थर्ड लाइन निर्माण कार्य में मजदूरी करने वाले करीब 40-45 मजदूरों को तीन माह से अधिक समय बीतने के बावजूद अब तक उनकी मजदूरी नहीं मिली है. बकाया राशि का भुगतान नहीं होने से परेशान मजदूरों ने बरवाडीह थाना में लिखित आवेदन देकर मजदूरी दिलाने की गुहार लगाई है. आवेदन में कैलाश राम समेत अन्य मजदूरों ने बताया कि उन्होंने 11 मई 2026 से 22 जून 2026 तक रेलवे की थर्ड लाइन निर्माण परियोजना में मजदूरी की थी. मजदूरों का आरोप है कि सरईडीह निवासी ठेकेदार महफुज अंसारी के माध्यम से उनसे काम कराया गया था. काम पूरा होने के बाद भी अब तक मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया है. मजदूरों के अनुसार, बकाया राशि की मांग करने पर उन्हें लगातार आश्वासन दिया जाता रहा, लेकिन भुगतान नहीं हुआ. मजदूरों ने बताया कि लंबे समय से मजदूरी नहीं मिलने के कारण उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. मेहनत की कमाई नहीं मिलने से घर-परिवार की जरूरतें पूरी करने में भी दिक्कत हो रही है. काफी इंतजार के बाद सभी मजदूरों ने थाने पहुंचकर लिखित आवेदन दिया और बकाया मजदूरी दिलाने के साथ मामले में आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की. आवेदन देने वालों में कैलाश राम, उर्मिला देवी, गुलाबी राम, सरस्वती देवी, रूबी देवी, सकुनती मसोमात, पूजा कुमारी, शीला देवी, मुन्नी देवी, रसपतिया देवी, सुमन देवी, रिंकी कुमारी, संजू कुमारी, लालमती देवी, बबीता देवी और रीता देवी समेत अन्य मजदूर शामिल हैं.

Mayank Wishwkarma

संवाददाता, शुभम संवाद, बरवाडीह (लातेहार)

Mayank Wishwkarma

संवाददाता, शुभम संवाद, बरवाडीह (लातेहार)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!