Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडलातेहार

सांसद प्रतिनिधि ने श्रम अधीक्षक से मुलाकात कर श्रमिकों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की

लातेहार। सांसद प्रतिनिधि मुकेश सोनी ने सोमवार को श्रम अधीक्षक से शिष्टाचार मुलाकात की.  इस दौरान उन्होंने श्रम विभाग से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की तथा आवश्यक मार्गदर्शन प्राप्त किया. मुलाकात के दौरान श्रमिकों एवं आम जनता से जुड़े मामलों, श्रम विभाग की योजनाओं और उनके प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विभागीय समन्वय पर चर्चा हुई.  मुकेश सोनी ने कहा कि सांसद काली चरण सिंह के निर्देशानुसार श्रमिकों एवं आम लोगों से जुड़े विषयों को संबंधित विभाग तक पहुंचाकर उनके समाधान की दिशा में समन्वय स्थापित किया जाएगा. उन्होंने कहा कि श्रमिकों को सरकार की योजनाओं एवं श्रम विभाग से मिलने वाले लाभों की जानकारी और सुविधाएं समय पर उपलब्ध हों, इसके लिए आवश्यक स्तर पर सहयोग एवं समन्वय किया जाएगा.

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!