Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
लातेहारलातेहार

एनएसएस के स्‍थापना दिवस पौधारोपण व नशा मुक्ति अभियान का आयोजन

लातेहार।  राष्‍ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के स्थापना दिवस के अवसर पर 24 सितंबर को शहर केे बानपुर इलाके में अस्थित बनवारी साहू महाविद्यालय के एनएसएस के स्‍वयंसेवकों के द्वारा पौधारोपण किया गया और अपने पोषक गांव बानपुर में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाया गया. इसका नेतृत्‍व कार्यक्रम पदाधिकारी नवल किशोर प्रसाद गुप्‍ता ने किया. श्री गुप्‍ता ने बानपुर के ग्रामीणों को नशा के दुष्‍प्रभावों से अवगत कराया. उन्‍होने कहा  कि नशापान करना व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ-साथ उसके परिवार और समाज के लिए भी नुकसानदायक है. नशे की आदत से व्यक्ति का शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य प्रभावित होता है और उसका दुष्प्रभाव पूरे परिवार पर पड़ता है. उन्होंने कहा कि नशे से दूर रहकर ही स्वस्थ एवं बेहतर जीवन जिया जा सकता है. उन्होंने लोगों से नशे का त्याग करने तथा समाज को नशामुक्त बनाने में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की. उन्‍होने कहा‍ कि तंंबाकू, गुटका, सिगरेट और शराब के सेवन से असाध्‍य रोग तक हो सकते हैं. मौके पर एनएसएस के स्‍वयंसेवकों ने बानपुर में पौधारोपण भी किया. इस अवसर पर एनएसएस के स्‍वयंसेवक आयुष चौधरी, देवेंद्र सिंह, बबली सिंह, कविता कुमारी आदि मौजूद थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!