Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
लातेहार

कल रांची केे रेडिशन ब्‍लू होटल में सम्‍मानित किये जायेगें बीमा अभिकर्ता बद्री प्रसाद

लातेहार। जिला मुख्‍यालय के बीमा अभिकर्ता बद्री प्रसाद को 25 सितंबर को रांची के रेडिशन ब्‍लू होटल में झारखंड के राज्‍यपाल के द्वारा सम्‍मानित किया जायेगा. बद्री प्रसाद को  द आइकोनिक ब्रांंड ऑफ बिहार एंड झारखंड  कार्यक्रम के तहत भारतीय जीवन बीमा निगम की ओर से झारखंड प्रदेश से प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला है.  श्री प्रसाद झारखंड से एकलौते प्रतिनिधि हैं. बता दें कि बद्री प्रसाद ने वर्ष 2000 में डाल्टगंज शाखा में एक बीमा सलाहकार के रूप में भारतीय जीवन बीमा निगम की सेवा ज्वाइन की थी. पहले ही वर्ष में उन्‍होने तीन करोड़ रूपये का व्‍यवसाय किया था और एलआसी में चर्चा में आये थे. इसके बाद उन्‍होने  ​बहुत कम समय में वर्ष 2005 में एजेंट्स के लिए चेयरमैन क्लब और फिर वर्ष 2015 में एजेंट्स के लिए कॉर्पोरेट क्लब की सदस्यता प्राप्त कर ली. एलआईसी की अपनी इस यात्रा के दौरान उन्होंने पिछले 19 वर्षों से (2007 से) प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त मिलियन डॉलर राउंड टेबल (एमडीआरटी) के सदस्य के रूप में भी अपनी योग्यता साबित की है. पिछले 12 वर्षों से (2014 से) कोर्ट ऑफ़ द टेबल (सीओटी) की योग्यता भी प्राप्त कर रहे हैं. आज बद्री प्रसाद के लगभग नौ हजार एलआसी धारकों का विशाल समूह है. श्री प्रसाद को उनकी उपलब्धि के लिए आस्‍ट्रेलिया, जापान, इंडोनेशिया और अन्‍य कई देशों में भी एलआइसी के द्वारा सम्‍मानित किया जा चुका है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!