Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
लातेहार

उपायुक्‍त ने हर हाल में दिया वार्षिक लक्ष्‍यों को पूरा करने का निर्देश

लातेहार।  उपायुक्त संदीप कुमार की अध्यक्षता में राजस्व संग्रहण एवं राजस्व विभाग से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक का अयोजन किया गया.  बैठक में उपायुक्त ने अपने वार्षिक लक्ष्यों को हर हाल में पूरा करने का निर्देश संबंधित विभागों को दिया.  बैठक में जिले के नगर पंचायत क्षेत्र एवं अंचलों में निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध अब तक किए गए राजस्व संग्रहण की विस्तृत समीक्षा की गई. सभी पदाधिकारियों को वित्तीय वर्ष के लिए निर्धारित लक्ष्य के शेष लक्ष्य को जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया गया. उन्होंने आपसी समन्वय स्थापित कर राजस्व संग्रह के शेष लक्ष्य को पूरा करने के निर्देश दिए. बैठक में उपायुक्त के द्वारा, भू-लगान, निबंधन, दाखिल-खारीज, सक्सेसन म्यूटेशन, पार्टीशन म्यूटेशन, भूमि-सीमांकन की समीक्षा की गई.  अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि लंबित मामलों की समीक्षा कर आवश्यक कार्रवाई करते हुए उनका त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करें. प्रशासन द्वारा राजस्व एवं भूमि संबंधी मामलों के समयबद्ध निष्पादन तथा आमजनों को बेहतर एवं सुगम सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया. उपायुक्त ने समीक्षा के क्रम में लंबे समय से अंचल में लंबित पार्टीशन म्यूटेशन मामलों को लेकर संबंधित अंचल अंचालाधिकारियों  को मामलों के समयबद्ध निष्पादन करने का निर्देश दिया गया.

 

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!