लातेहार। विभिन्न जनतांत्रिक एवं निर्वाचन संबंधी मांगों को लेकर लातेहार जिला कांग्रेस कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को लातेहार परिषद में आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष कामेश्वर प्रसाद यादव ने की. बैठक में आगामी 28 सितंबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि कांग्रेस पार्टी द्वारा विभिन्न जनतांत्रिक एवं निर्वाचन संबंधी मांगों को लेकर पैदल मार्च निकाला जाएगा. यह पैदल मार्च लातेहार चेकनाका से शुरू होकर समाहरणालय तक पहुंचेगा, जहां उपायुक्त, लातेहार को मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा जाएगा. बैठक में जिलाध्यक्ष कामेश्वर प्रसाद यादव ने कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पार्टी के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता एकजुट होकर अपनी जिम्मेदारी निभाएं. उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक अधिकारों एवं निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े जनहित के मुद्दों को मजबूती के साथ उठाया जाएगा. ठक में प्रदेश सचिव अमित कुमार साहू, विधायक प्रतिनिधि हरिशंकर प्रसाद यादव, महिला जिला अध्यक्ष अनिता जी, युवा जिला अध्यक्ष अमित यादव, जिला उपाध्यक्ष इमरान जी, नगर अध्यक्ष सुरेंद्र जी, जिला कार्यालय प्रभारी फूलचंद जी, ज्योति प्रकाश दुबे, मनोज पासवान, जिला कांग्रेस सचिव-साजीद जी वाजिद अंसारी, हसमत अंसारी, प्रखंड अध्यक्ष मोती उरांव, प्रखंड सचिव दानिश आलम, बिनोद जी, सरयू प्रखंड अध्यक्ष अख्तर हुसैन, सरयू मंडल अध्यक्ष सुनील प्रसाद, पश्चिम मंडल अध्यक्ष-शहजाद जी सेवा दल प्रखंड अध्यक्ष अफरोज आलम, अमीन जी, सुहेल जी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे.