महुआडांड (लातेहार)। स्वर्णकार संघ का चुनाव शुक्रवार को जिलाध्यक्ष उमेश सोनी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ. चुनाव प्रक्रिया के लिए राजेंद्र सोनी एवं अक्षय सोनी को चुनाव प्रभारी बनाया गया था. इस दौरान क्षेत्र के बड़ी संख्या में स्वर्णकार समाज के लोग उपस्थित रहे. बैठक में सभी स्वर्णकार बंधुओं ने आपसी सहमति एवं सर्वसम्मति से नई कमेटी का गठन किया. नवगठित कमेटी में अध्यक्ष हीरालाल प्रसाद, महामंत्री मंगल सोनी , कोषाध्यक्ष कमेश सोनी, उपाध्यक्ष पम्मू सोनी एवं अजय सोनी को जिम्मेदारी दी गई. वहीं मुख्य संरक्षक के रूप में भोला सोनी एवं राजेंद्र सोनी तथा स्वर्णकार जिला संगठन मंत्री राजेंद्र प्रसाद सोनी (टीचर) को नियुक्त किया गया. सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने समाज की एकजुटता, संगठन को मजबूत करने तथा स्वर्णकार समाज के हित में कार्य करने का संकल्प लिया.नई कमेटी के गठन पर उपस्थित स्वर्णकार समाज के लोगों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं. मौके पर स्वर्णकार जिला अध्यक्ष उमेश कुमार सोनी, जिला उपाध्यक्ष उमाशंकर सोनी, जिला महामंत्री अक्षय सोनी सह महामंत्री आलोक वर्मा आदि उपस्थित थे.