लातेहार। जिला कांंग्रेस मीडिया प्रभारी पंकज तिवारी 27 सितंबर को पलामू जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रेस को संबोधित करेगें. अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटि के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, झारखंड प्रभारी केसी राजू एवं प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के निर्देश पर प्रदेश के सभी जिलों में निवार्चन आयोग से संबंधित प्रेस वार्ता आयोजित की जायेगी. पलामू में कांग्रेस जिला मीडिया प्रभारी पंकज तिवारी व संजय रजक प्रेस को संबोधित करेगें. इस दौरान नेताद्वय निवार्चन आयोग से सबंधित कांग्रेस की मांगों, एसआईआर की प्रक्रिया, मतदाता सूची की शुचिता व पारदर्शिता तथा पात्र नागरिकों विशेष कर पहली बार मतदाता बनाने वाले युवाओं के मताधिकार से जुड़े विषयों को प्रमुखता से जनता व मीडिया के सामने रखेगें. लातेहार जिला में यह प्रेस वार्ता सोनाल शांति व डा राजीव नारायण प्रसाद के द्वारा की जायेगी.