Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
बरवाडीहलातेहार

बाबा गणिनाथ जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन, काफी संख्‍या में लोगों ने लिया भाग

रेलवे स्पोर्ट्स क्लब में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई कुलदेवता बाबा गणिनाथ गोविंद जी की जयंती, बच्चों ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम

बरवाडीह (लातेहार)। अखिल भारतीय मधेशिया वैश्य हलुवाई समाज, बरवाडीह शाखा के तत्वावधान में शनिवार को कुलदेवता बाबा गणिनाथ गोविंद जी की जयंती रेलवे स्पोर्ट्स क्लब परिसर में श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई. कार्यक्रम की शुरुआत बतौर मुख्‍य अतिथि जिला परिषद सदस्य संतोषी शेखर, कांग्रेस के स्टेट को-ऑर्डिनेटर विजय बहादुर सिंह, समाज के प्रदेश महामंत्री नंदकिशोर प्रसाद, जिलाध्यक्ष आनंद प्रसाद नंदू और समाजसेविका श्यामली शर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर व फीता काटकर की. इसके बाद बाबा गणिनाथ के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई. इससे पूर्व पूजा-अर्चना और ध्वजारोहण भी किया गया. समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विजय बहादुर सिंह ने कहा कि विधायक रामचंद्र सिंह दलगत राजनीति से ऊपर उठकर समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने का प्रयास करते हैं. उन्होंने कहा कि हलुवाई समाज के उत्थान और कल्याण के लिए भी कई कार्य किए गए हैं. उन्होंने समाज के युवाओं और अभिभावकों से शिक्षा को प्राथमिकता देने की अपील करते हुए कहा कि शिक्षा ही समाज के सशक्तिकरण का सबसे महत्वपूर्ण माध्यम है. जिप सदस्य संतोषी शेखर ने कहा कि समारोह में समाज की एकजुटता और जागरूकता स्पष्ट दिखाई दे रही है. उन्होंने कहा कि शिक्षा के प्रति बढ़ता रुझान समाज के उज्ज्वल भविष्य का संकेत है. बाबा गणिनाथ के न्याय, समरसता और परोपकार के संदेश को जीवन में अपनाने की जरूरत है. वहीं समाजसेविका श्यामली शर्मा ने कहा कि बाबा गणिनाथ गोविंद जी की जयंती केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज की एकता, संस्कार और सामाजिक चेतना को मजबूत करने का अवसर भी है. समाज की प्रगति के लिए शिक्षा, आपसी सहयोग और युवाओं की सक्रिय भागीदारी बेहद जरूरी है. उन्होंने कहा कि जब समाज के लोग एकजुट होकर आगे बढ़ते हैं, तो विकास के नए रास्ते खुलते हैं. हमें बाबा गणिनाथ के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाते हुए समाज के कमजोर और जरूरतमंद लोगों के साथ खड़े होने का संकल्प लेना चाहिए. प्रदेश महामंत्री नंदकिशोर प्रसाद ने मधेशिया वैश्य समाज के गौरवशाली इतिहास, सांस्कृतिक विरासत और समाज निर्माण में योगदान पर प्रकाश डाला. वहीं शिक्षक महेंद्र प्रसाद ने युवाओं और कारीगरों से केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना का लाभ उठाने की अपील की. उन्होंने कहा कि योजना के माध्यम से पारंपरिक कारीगरों को तकनीकी प्रशिक्षण और वित्तीय सहायता मिल सकती है. प्रदेश प्रवक्ता विनय प्रसाद बिनू ने संगठन को पंचायत स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया. जिलाध्यक्ष आनंद प्रसाद नंदू ने अतिथियों और समाज के लोगों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि लातेहार जिले में हलुवाई समाज संगठित और सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है. कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया. समारोह में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और युवा शामिल हुए. कार्यक्रम को सफल बनाने में स्थानीय कमेटी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही. वहीं इस मौके पर महेंद्र प्रसाद, सिद्धी प्रसाद, चंदवा से श्रवण प्रसाद, हरदेव प्रसाद, सुबोध प्रसाद, दशरथ प्रसाद, राजेंद्र प्रसाद, दीपक प्रसाद, सुरेंद्र प्रसाद सोनू, रामचरित्र साव, गोपाल प्रसाद, शिवशंकर प्रसाद, अंकित कुमार, रामनाथ प्रसाद, संतोष प्रसाद सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद थे.

Mayank Wishwkarma

संवाददाता, शुभम संवाद, बरवाडीह (लातेहार)

Mayank Wishwkarma

संवाददाता, शुभम संवाद, बरवाडीह (लातेहार)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!