लातेहार। उपायुक्त संदीप कुमार के निर्देश पर जिला परिवहन पदाधिकारी, लातेहार उमेश मंडल ने शनिवार को नो पार्किंग जोन एवं सड़कों पर अनाधिकृत रूप से वाहन खड़ी करने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई की है. इसमें भारी व हल्की दोनो वाहनें शामिल है. श्री मंडल ने चंदवा थाना क्षेत्र मुख्य सड़क में सड़क के किनारे अथवा सड़क पर अवैध रूप से यत्र तत्र खड़ी हल्की व भारी वाहनों के बिरुद्ध कारवाई की. इस दौरान कुल आठ वाहनों से 62500 रूपये का ई-चालान वसूला गया. डीटीओ ने कहा कि सड़क किनारे खड़ी वाहनों से दुर्घटना की हमेशा संभावना बनी रहती है. उन्होने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने का भी अनुरोध किया और कहा कि यातायात नियमों का पालन करने से सड़क दुर्घटनाओं को काफी हद तक कम किया जा सकता है. उन्होने भारी वाहन चालकों से निर्धारित गति से ही वाहन चलाने की अपील की. जबकि चार पहिया वाहन चालकों से हमेशा सीट बेल्ट बांध कर ही ड्राइव करने की बात कही.