Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
लातेहार

नीति गुप्ता की कलाकारी ने बढ़ाया लातेहार का मान

मूर्तिकला में हासिल किया तृतीय स्थान

लातेहार। विद्या विकास समिति, झारखंड के तत्वावधान में लोहरदगा स्थित शिला अग्रवाल विद्या मंदिर में आयोजित प्रांतीय संस्कृति महोत्सव 2026 में सरस्वती विद्या मंदिर, लातेहार की कक्षा 10 की छात्रा नीति गुप्ता ने किशोर वर्ग के मूर्तिकला प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय एवं लातेहार का नाम गौरवान्वित किया. नीति गुप्ता की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में हर्ष का वातावरण है. इस अवसर पर पलामू विभाग प्रमुख अखिलेश कुमार, विद्यालय की अध्यक्ष ज्योति चौधरी, सचिव राजीव रंजन पांडेय, कोषाध्यक्ष नरेंद्र कुमार पांडेय एवं प्राचार्य उत्तम कुमार मुखर्जी ने नीति गुप्ता को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. विद्यालय के सभी आचार्यों ने भी नीति गुप्ता की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई दी तथा भविष्य में निरंतर प्रगति और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की. उन्होंने कहा कि नीति गुप्ता की यह उपलब्धि विद्यालय के अन्य छात्र और छात्राओं के लिए भी प्रेरणादायी है और यह दर्शाती है कि उचित मार्गदर्शन एवं निरंतर अभ्यास से प्रतिभा को नई ऊंचाइयां प्रदान की जा सकती हैं.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!