लातेहार। जिले के चंदवा प्रखंड के iसांसद आदर्श पंचायत कामता के आदर्श ग्राम चटुआग के आदिम जनजाति (पीवीटीजी) परहिया टोला स्कूल परिसर में आगामी 11 अक्टूबर को पंचायत समिति सदस्य अयूब खान भूख हड़ताल पर बैठेगें. इस आशय की जानकारी देते हुए पंसस अयूब खान ने बताया कि प्रखंड के कामता पंचायत के सांसद आदर्श ग्राम चटुआग व दामोदर के परहिया ग्राम में बुनियादी सुविधाओं की मांग को ले कर वे भूख हड़ताल में बैठेगें. उन्होने बताया कि आदर्श पंचायत कामता के विभिन्न गांवों मे सड़क. बिजली. पानी स्कूल भवन निर्माण. शौचालय निर्माण व अन्य समस्या समाधान को लेकर भूख हड़ताल कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि चटुआग ग्राम सांसद आदर्श गांव है लेकिन आज भी परहिया टोला स्कूल का सड़क नहीं है. चिरोखाड़ स्कूल में पानी और शौचालय की समस्या है. कामता पंचायत एक आदर्श पंचायत है बावजूद भी यह पिछड़ा हुआ है. पंचायत वासी आज भी सड़क. पानी. बिजली समेत कई बुनियादी सुविधाओं से जूझ रहे हैं.