Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
झारखंडलातेहार

महुआडांड़ छेछाड़ी घाटी के सामाजिक, आर्थिक सांस्कृतिक एंव पयोवरणीय संतुलन को लेकर एक दिवसीय संगोष्ठी आयोजित

महुआडांड़ (लातेहार) संत जोसेफ चर्च परिसर में छेछाडी काथलिक आम सभा का एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसकी शुरुआत प्रज्वलित कर किया गया जिसमें फादर एम के जोश,फादर दिलीप,फादर अमित कुजूर प्रवीन एक्का फादर दिगेशवर, अजित पाल कुजुर, अन्य अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। मंच का संचालन कर रहे अजित पाल ने छेछाड़ी घाटी के संघर्ष के बारे बताते हुए कहा यह कार्यक्रम छेछाड़ी घाटी का समग्र आदिवासी आथिर्क, आत्मनिर्भरता,संस्कृतिक संरक्षण पयोवरणीय संतुलन एव सामुदायिक नेतृत्व और सतत कार्ययोजना के बारे बताया।छेछाड़ी कैथोलिक आमसभा की बैठक में समाज एवं कैथोलिक समुदाय के आर्थिक विकास को लेकर महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में समाज के विकास के लिए आवश्यक कार्यों की रूपरेखा तैयार करने, आपसी सहयोग बढ़ाने तथा संगठन को मजबूत बनाने पर चर्चा हुई।बैठक में समाज के लोगों ने छेछाड़ी कैथोलिक समाज की एकता और संगठन को सशक्त बनाने पर जोर दिया। साथ ही समाज के आर्थिक विकास के लिए सामूहिक प्रयास करने, आपसी समन्वय स्थापित करने और भविष्य की योजनाओं को मिल-जुलकर आगे बढ़ाने पर विचार-मंथन किया गया। बैठक में इस बात पर बल दिया गया कि समाज की एकता, आपसी सहयोग और संगठित प्रयासों से ही विकास के लक्ष्यों को प्राप्त किया जा सकता है। समाज के सभी लोगों की सक्रिय भागीदारी से संगठन को और मजबूत बनानेफ की आवश्यकता बताई गई। वही बैठक में शादी-ब्याह, व्यापार, राजनीतिक सहित कई अन्य विषय पर चर्चा कि गई। काथलिक आम सभा मे डीन फादर अशोक नगेशिया,फादर दिलीप, अमित कुजूर, दिगेशवर प्रवीन,अजित पाल ने सभा को संबोधित किया।कार्यक्रम का शुभारंभ महुआडांड़ काथलिक महिला संघ के स्वागत गीत और सम्मानित लोगों को पुष्प देकर स्वागत किया गया।इस छेछाड़ी आम सभा मे मायापुर, चेतमा,साले,चोरोपाठ, गोठगांव, साले,टुनुटीली,पकरीपाठ, महुआडांड़ के काथलिक सभा अध्यक्ष, सदस्य और समाज के प्रतिनिधिमंडल महिला उपस्थित थे।

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!