IMG-20261013-WA0012
Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
झारखंडमहुआडांड़

महुआडांड़ के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचे विधायक रामचंद्र सिंह

राजडंडा, चटकपुर, हामी, महुआडांड़, रामपुर और नेतरहाट के पूजा पंडालों का किया भ्रमण, पूजा समितियों को दी सहयोग राशि

महुआडांड़ (लातेहार)। शारदीय नवरात्र के अवसर पर रविवार को मनिका विधानसभा क्षेत्र के विधायक सह झारखंड विधानसभा सभापति रामचंद्र सिंह ने महुआडांड़ प्रखंड के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों और मंदिरों का दौरा किया.  इस दौरान उन्होंने मां दुर्गा के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की तथा क्षेत्रवासियों की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की. अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान विधायक ने विभिन्न पूजा समितियों से मुलाकात कर दुर्गा पूजा की तैयारियों एवं आयोजन की जानकारी भी ली.  उन्होंने पूजा समितियों को अपनी ओर से सहयोग राशि प्रदान की. विधायक रामचंद्र सिंह ने अपने दौरे की शुरुआत करते हुए राजडंडा, चटकपुर स्थित दुर्गाबाड़ी मंदिर, हामी, महुआडांड़ प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गाबाड़ी मंदिर, रामपुर और नेतरहाट के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का भ्रमण किया. सभी स्थानों पर उन्होंने मां दुर्गा के चरणों में शीश नवाकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की प्रार्थना की. उनके आगमन पर स्थानीय पूजा समितियों के सदस्यों, कांग्रेस कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया. दुर्गा पूजा के अवसर पर विधायक रामचंद्र सिंह ने विभिन्न पूजा समितियों को सहयोग राशि प्रदान कर धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई. उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा हमारी आस्था, संस्कृति और परंपराओं से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है. यह पर्व समाज में आपसी भाईचारे, प्रेम, सद्भाव और सामाजिक एकता को मजबूत करने का संदेश देता है. उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से लोगों के बीच आपसी मेलजोल बढ़ता है और समाज में सकारात्मक वातावरण का निर्माण होता है. मौके झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि इफ्तखार अहमद, महुआडांड़ प्रखंड उप प्रमुख सह कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष अभय मिंज, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष भानु प्रसाद, जिला सचिव अजय प्रसाद, जिला महासचिव रामनरेश ठाकुर, कांग्रेस नेता रानू खान, बसारत अली, रिंकू खान और अनवर खान सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!