IMG-20261013-WA0012
Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
लातेहार

पलामू किला और बेतला भ्रमण के लिए स्थानीय लोगों को मिले नि:शुल्क प्रवेश: रामचंद्र सिंह 

वन विभाग के अधिकारियों से किया पत्राचार

लातेहार। मनिका विधायक रामचंद्र सिंह ने पलामू किला और बेतला में भ्रमण के लिए स्थानीय लोगों को नि:शुल्क प्रवेश की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग पर संज्ञान लिया है. उन्‍होने 18 अक्टूबर  पलामू व्याघ्र परियोजना, उत्तरी वन प्रमंडल, मेदिनीनगर के उप निदेशक को पत्र लिखकर स्थानीय निवासियों के लिए नि:शुल्क प्रवेश की व्यवस्था सुनिश्चित करने का आग्रह किया है. विधायक ने पत्र में कहा है कि पलामू किला और बेतला के भ्रमण के लिए वन विभाग द्वारा बैरिकेडिंग लगाकर पर्यटकों से विशेष शुल्क वसूला जा रहा है. इसमें पलामू व्याघ्र परियोजना क्षेत्र के स्थानीय निवासी भी शामिल हैं, जिनसे प्रवेश शुल्क लिया जा रहा है. विधायक ने स्थानीय निवासियों को होने वाली असुविधा को देखते हुए दो विकल्प सुझाए हैं. उन्होंने कहा है कि जिन स्थानीय लोगों के पास चारपहिया वाहन हैं, उन्हें स्थानीयता से संबंधित प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने पर पलामू किला में नि:शुल्क प्रवेश दिया जाए. वहीं, जिन स्थानीय लोगों के पास वाहन नहीं हैं, उनके लिए इको डेवलपमेंट कमेटी (ईडीसी) द्वारा संचालित वाहनों से नि:शुल्क भ्रमण की व्यवस्था की जाए.  विधायक रामचंद्र सिंह ने वन विभाग से इस मामले में शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!