IMG-20261013-WA0012
Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
लातेहार

उप विकास आयुक्त ने देर रात किया जिला नियंत्रण कक्ष का औचक निरीक्षण

● दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

● जिले के सभी पूजा पंडालों एवं संवेदनशील स्थलों पर दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति…

● जिला प्रशासन शांतिपूर्ण पूजा संपन्न कराने के लिए प्रतिबद्ध…

लातेहार। दुर्गा पूजा के अवसर पर जिले में विधि-व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद द्वारा आज देर रात नवनिर्मित जिला नियंत्रण भवन में संचालित जिला नियंत्रण कक्ष का औचक निरीक्षण किया गया.निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त ने नियंत्रण कक्ष में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों की उपस्थिति, सीसीटीवी मॉनिटरिंग, वायरलेस व्यवस्था, पंजी संधारण तथा प्राप्त शिकायतों के निष्पादन की स्थिति का गहन जायजा लिया.उन्होंने नियंत्रण कक्ष को 24×7 सक्रिय रखने तथा प्रत्येक सूचना पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि जिले भर में दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है. इसके लिए जिले के सभी प्रमुख एवं संवेदनशील पूजा पंडालों में पुलिस पदाधिकारी एवं दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है तथा अतिरिक्त पुलिस बल की भी तैनाती की गई है. उप विकास आयुक्त ने आम नागरिकों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा आपात स्थिति की सूचना तुरंत जिला नियंत्रण कक्ष को दें. जिला प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी अफवाह से बचें, सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी साझा न करें। 24 घंटे कार्यरत कंट्रोल रूम नंबर 06565-247981 अथवा कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर 08987796308 एवं साइबर सेल के व्हाट्सएप नंबर 6206159795 एवं मोबाइल नंबर 9229341575 अथवा 112 पर कॉल कर किसी भी प्रकार की सहायता के लिए सूचना दें

.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!