IMG-20261013-WA0012
Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
झारखंडलातेहार

दुर्गा बाड़ी पहुंचकर डीडीसी ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

महुआडांड़ में दुर्गा पूजा की तैयारियों का किया निरीक्षण, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व संपन्न कराने पर दिया जोर

महुआडांड़ (लातेहार) दुर्गा पूजा के अवसर पर विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए लातेहार के उप विकास आयुक्त (डीडीसी) सैय्यद रियाज अहमद महुआडांड़ स्थित दुर्गा बाड़ी परिसर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पूजा पंडाल का निरीक्षण कर सुरक्षा इंतजामों एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं की जानकारी ली। डीडीसी के आगमन पर हिंदू महासभा समिति एवं दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। समिति की ओर से उन्हें पारंपरिक भगवा गमछा ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।निरीक्षण के दौरान डीडीसी ने पूजा पंडाल परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों से विधि-व्यवस्था की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने को लेकर आवश्यक पहलुओं पर चर्चा की। साथ ही पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं भाईचारे के वातावरण में संपन्न कराने पर जोर दिया।इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों और पूजा समिति के सदस्यों के बीच पर्व के सफल आयोजन को लेकर विचार-विमर्श हुआ। पूजा समिति के पदाधिकारियों ने प्रशासन को आश्वस्त किया कि दुर्गा पूजा के दौरान शांति एवं व्यवस्था बनाए रखने में समिति की ओर से हरसंभव सहयोग किया जाएगा। समिति के सदस्यों ने कहा कि महुआडांड़ में दुर्गा पूजा आपसी सद्भाव और उत्साह के साथ मनाई जाती है। पर्व के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए समिति के सदस्य सक्रिय रूप से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं। इस अवसर पर महुआडांड़ एसडीएम सुलेमान मुंडरी, एसडीपीओ पूजा कुमारी, अंचलाधिकारी संतोष कुमार बैठा, थाना प्रभारी अमित कुमार रविदास, हिंदू महासभा समिति के अध्यक्ष मनोज जायसवाल, उपाध्यक्ष भानू प्रसाद, बजरंग दल विभाग संयोजक सूरज साहू, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के महुआडांड़ खंड कार्यवाह देवानंद प्रसाद, दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष मुकेश जायसवाल, हिंदू महासभा समिति के मंत्री अजय प्रसाद, संदीप कुमार गुप्ता, विकास शर्मा सहित हिंदू महासभा के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!