लातेहार। सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति, वन-सह-प्रखंड परिसर, चंदनडीह में सोमवार को महानवमी के अवसर पर मां दुर्गा की पूजा-अर्चना एवं हवन विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान मुख्य यजमान के रूप में रवींद्र प्रसाद, श्याम अग्रवाल और गौरव सिंह सप्तनिक शामिल हुए। इनके अलावा कई श्रद्धालुओं ने भी नवमी पूजन और हवन में भाग लिया। धार्मिक अनुष्ठान का समापन नवकन्या पूजन के साथ हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन संपन्न हुआ। यजमानों ने हवन कुंड में आहुतियां अर्पित कर मां दुर्गा से सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। इसके बाद कन्या पूजन किया गया। इस दौरान पूजा परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा।0⁰lकार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष अधिवक्ता संजय कुमार, संरक्षक पंकज सिंह सह-सचिव निहित कुमार, कोषाध्यक्ष सौरभ पांडेय तथा सदस्य के. माधवन, राजीव रंजन, राहुल कुमार, अश्विनी पांडेय, अनिलेश्वर कुमार, मोहन पासवान, नंदलाल सिंह, मिशाल जायसवाल, आसु पारीक, सुरेंद्र प्रसाद, राजा राम, सचिन, राकेश कुमार, बंकू और मनीष समेत अन्य लोग उपस्थित रहे। महानवमी के अवसर पर पूजा-अर्चना और हवन के आयोजन से परिसर में धार्मिक उत्साह का माहौल रहा। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की आराधना कर क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।