लातेहार
उपायुक्त ने बालूमाथ, बरियातू , चंदवा प्रखंड के विभिन्न पूजा पंडालों का किया निरीक्षण

पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था एवं विधि-व्यवस्था का लिया जायजा, संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्दश
लातेहार। दुर्गा पूजा के अवसर पर जिले में शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने तथा त्योहार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से आज दशमी के दिन उपायुक्त संदीप कुमार ने बालूमाथ, बरियातू, चंदवा प्रखंड के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था एवं विधि-व्यवस्था का जायजा लिया. उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि त्योहार के दौरान पूरी सतर्कता बरतते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करें तथा पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा का विशेष ध्यान रखें. उपायुक्त ने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। सभी संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें. उन्होंने आमजनों से भी अपील की कि वे आपसी भाईचारे, सौहार्द एवं शांतिपूर्ण वातावरण में दुर्गा पूजा मनाएं तथा जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें



