लातेहार: शौंडिक समाज लातेहार की एक बैठक सामुदायिक भवन, काली मंदिर, लातेहार में संपन्न हुई. बैठक की अध्यक्षता अयोध्या प्रसाद ने की. बैठक में समाज के विकास एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई.
Advertisement
इसके अलावा होली मिलन समारोह आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया. इसके लिए आगामी 23 फरवरी को फिर से बैठक करने का निर्णय लिया गया. इस बैठक को सफल बनाने की जिम्मेदारी नागेन्द्र प्रसाद और धनंजय प्रसाद को सौंपी गई.
Advertisement
बैठक में अभिनंदन प्रसाद, दिलीप प्रसाद, संतोष रंजन, नागेन्द्र प्रसाद, शिव आनंद, उमेश प्रसाद, बिनोद कुमार, गुंजन प्रसाद, युगेश्वर प्रसाद, प्रदीप प्रसाद, अरुण प्रसाद, मुकेश प्रसाद, राजकुमार प्रसाद, रंजन प्रसाद, रितेश कुमार सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित थे. बैठक में समाज के संगठन को मजबूत करने, आपसी समन्वय बढ़ाने और सामुदायिक विकास को बढ़ावा देने के विषयों पर भी चर्चा की गई. समाज के सभी सदस्यों से आगामी बैठक में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहने की अपील की गई।