लातेहार। लातेहार पुलिस ने बड़ी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद किया है. यह शराब एक सब्जी लदे ट्रक में छिपा कर ले जाये जा रहे थे. पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव को मिली इनपुट पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है.
विज्ञापन
ट्रक एनएच-75 पर एक होटल के पास खड़ी थी. दरअसल पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली थी कि एक मालवाहक वाहन में सब्जी के बीच अंग्रेजी देशी शराब ले लाया जा रहा है. इस सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी दुलार चौड़े के नेतृत्व छापामारी की.
विज्ञापन
छापामारी में पत्ता गोभी के नीचे दर्जनों पेटियां शराब जब्त की गयी है. पुलिस निरीक्षक दुलर चौड़े ने बताया कि पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुट गयी है. वाहन को जब्त कर लिया गया है.